छपरा, अप्रैल 26 -- जलालपुर । थाना क्षेत्र के सर्विसरेया गांव में रविवार की सुबह एक मवेशी चोर को मौके से पकड़कर जमकर पिटाई की तथा पुलिस को सौंप दिया। इस क्रम में दो चोर ग्रामीणों की गिरफ्त से भाग निकले। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सर्वीसरेया गांव के भिखारी राय के बछड़े को लेकर चोर भागने लगे। बछड़े को अपने से दूर जाते देख गाय ने रंभाना शुरू किया। गाय को रंभाते देख ग्रामीणों की नजर चोरों पर पड़ी तथा वे दौड़ पड़े। इस क्रम में दो चोर भाग निकले जबकि एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद जम कर पिटाई शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोर को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस संबंध में पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर रही है। वाहन भाड़ा विवाद में मारपीट में चार लोग घायल। मशरक । मशरक थाना क्षेत्र के रामघाट गांव मे गाड़ी भाड़े की लेन-देन के व...