अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील में शासन से नामित नगर पालिका परिषद जलालपुर के सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी राहुल गुप्त ने नवनियुक्त मनोनीत सभासद आशाराम मौर्य, सुरेश गुप्त, विकास कुमार सोनकर, रामवृक्ष भार्गव एवं गौरव उपाध्याय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम प्रकाश यादव, पालिकाध्यक्ष खुर्शीद जहां,वरिष्ठ नेता राम किशोर राजभर, संजीव मिश्र, डॉ शिवपुजन वर्मा, सीओ अनूप कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि व मीडिया प्रभारी विकास निषाद मौजूद रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त सभासदों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे जनहित एवं विकास कार्यों में तेजी लाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल...