समस्तीपुर, जून 3 -- मोहनपुर। प्रखंड क्षेत्र के बिनगामा-जलालपुर गांव में मंगलवार को पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवगीत संग्रह यायावर घुमता रहा मैं नामक पुस्तक के लेखक प्रखंड के जौनापुर निवासी सह चर्चित साहित्यकार हरिनारायण सिंह 'हरि' है। लोकार्पण सेना से सेवानिवृत्त नरेन्द्र कुमार राय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि हरि जी प्रबंध काव्य, कविता, गजल, गीत-नवगीत और समीक्षा से संबंधित लगभग 21 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। मौके पर महेश शर्मा, अनुज कुमार, सुबोध कुमार, शाह, नितेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दीपक कुमार, रेखा कुमारी, उषा कुमारी, रीना कुमारी, वीणा कुमारी, जयमाला कुमारी, शुभम कुमारी, शिवानी कुमारी आदि थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...