सीवान, मार्च 16 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना शनिवार संध्या की बताई जा रही है। मृतक किशोर जलालपुर गांव के मोहम्मद हसमुद्दीन का पुत्र नवाज हुसैन उम्र 13 वर्ष है। वह गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता था। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत किशोर छोटे-छोटे बच्चों के साथ चंवर की तरफ गया था। तालाब देखकर वह नहाने चला गया। तभी गहरे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों को घटना की जानकारी काफी देर से हुई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर किशोर को तालाब से निकाला। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृत किशोर अपने बाप का एकलौता पुत्र था। मृत किशोर के पिता विदेश रहते हैं। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय सामाजिक कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.