अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- जलालपुर। नगर के मंगलम मैरिज हाल में मशहूर जादूगर एमके पंडित के जादू शो का शुभारंभ हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने फीता काटकर शो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लुप्त होती कलाओं को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं। जादूगर एमके पंडित ने कहा कि जादू आधुनिक दौर में लुप्त हो रही है, लेकिन इसे पुनर्जीवित करना उनका संकल्प है। उन्होंने दर्शकों को रोमांचित करने वाले करतबों की झलक भी दिखाई। प्रबंधक आरिफ ने बताया कि प्रतिदिन दो शो आयोजित होंगे। इस मौके पर मानिकचंद सोनी, रामलाल देवर्षि, अरुण मिश्र, विकाश निषाद, अजीत निषाद स्व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...