बलिया, मई 15 -- बलिया। शहर से सटे जलालपुर में शुक्रवार को जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान चाकूबाजी हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई घटना से अफरातफरी मच गई। भीड़ जुटने पर हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ट्रामा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। फेफना क्षेत्र के नगीना नगर वैना निवासी 27 वर्षीय राहुल यादव अपनी बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए जलालपुर आए थे। इसबीच वहां पहुंचे पास के इलाके के युवकों ने जमीन के विवाद की रंजिश में लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस बारे में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...