छपरा, अगस्त 10 -- छपरा। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने सोमवार को लोकसभा में नियम-377 के तहत जलालपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के जलालपुर (कोठेयां) में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की छठी वाहिनी का मुख्यालय स्थित है।

आईटीबीपी का मुख्यालय यहां करीब नौ भवन खंडों में 10 कंपनियों के लगभग एक हजार जवान और अधिकारी कार्यरत हैं। उनके बच्चों की शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण विद्यालय की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। सांसद ने सदन में कहा कि देश की सेवा में तैनात आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जलालपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना जरूरी है।

शिक्षा की आवश्यकताएँ उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने से केवल आईटीबीप...