अलीगढ़, अप्रैल 1 -- धरने का 393वां दिन, एनएचएआई के अधिकारियों और किसानों के बीच तीखी झड़प n 27 मार्च को एसडीएम खैर के साथ हुए समझौते का दिया हवालाn काम शुरू करने की कोशिश की तो बारिश में ही धरने पर बैठे आंदोलनकारीजट्टारी, संवाददाता। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के मुआवजे की मांग को लेकर उसरह रसूलपुर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 393वें दिन जलालपुर गांव में एनएचएआई के अधिकारियों और आंदोलनकारी किसानों के बीच तीखी झड़प हो गई। जबरन निर्माण शुरू करने की कोशिश पर किसानों ने पुलिस की मौजूदगी में काम रुकवा दिया। भारी तनाव के बीच प्रशासन ने फिलहाल कार्य रोक दिया।मंगलवार को धरना शीशपाल सिंह की अध्यक्षता और चौधरी कुलदीप सिंह भोली के संचालन में सुचारू चला व धरने के दौरान आज दोपहर करीब 12 बजे एएचएआई के अधिकारी मशीनों के साथ जलालपुर पहुंचे। सूचना पर धरनास...