मेरठ, मई 1 -- गांव जलालपुर में गुरुवार देर रात तेज हवा के चलते 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार टूट गया। तार टूटने से निकली चिंगारी गिरने पर गांव के कई कच्चे घरों में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और करीब चार घर इसकी चपेट में आ गए। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम जब विद्युत लाइन का तार टूटा तो रामप्रकाश के घर में सबसे पहले आग लगी। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। वहीं, सुखबीर के भूसे के अड्डे में भी आग लग गई, जिससे लगभग 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा राजू के भूसे में भी आग लगने से भूसा जलकर राख हो गया。

घटनास्थल पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास...