छपरा, मार्च 11 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि जलालपुर प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय समहौता जलालपुर में बुधवार को मरम्मत व नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच का उद्‌‌घाटन बीईओ निभा कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेराम कौशिक द्वारा किया गया। मंच का संचालन शिक्षक जिआउल मुस्तफ़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीईओ ने विद्यालय के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। मंच के उद्‌घाटन में वर्तमान प्रधानाध्यापक श्री कौशिक के अलावें पूर्व प्रधानाध्यापक जगलाल हरिजन, शिक्षक धीरज सिंह, सैफ हसन अमनराज, माधुरी सिन्हा, रुबी कुमारी, रुचि कुमार अंजु कुमारी, प्रीति कुमारी, तथा रविकला यादव उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...