जलालपुर बाजार से 22 को हटेगा अवैध कब्जा
छपरा, मई 15 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। छपरा-मलमलिया पथ एनएच 331 पर स्थित जलालपुर बाजार से 22 मई को अवैध कब्जा हटाया जाएगा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सीओ अविनाश कुमार और राजस्व पदाधिकारी अखिलेश्वर राम को निर्देश दिया है। इस संबंध में सीओ ने बताया कि सड़क किनारे सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाए जाने के लिए जमीन की मापी कराई जा रही है और चिन्हित किया जा रहा है। मालूम हो दो महीना पहले ही सीओ के निर्देश पर सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों ने स्वत: अवैध कब्जा हटा लिया था लेकिन फिर से कब्जा कर लिया है। इधर जमीन की मापी का काम शुरू होने के बाद अवैध कब्जा करने वाले लोगों व दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां 40 लीटर शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात में पिरारी गांव से चालीस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.