चंदौली, मई 24 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में जलालपुर पांच फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। रात के समय बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों की नींद हराम हो गई है। जलालपुर फीडर से काटा, विशुनपुरा, जलालपुर, उमरगांव, जगदीशपुर, परासी सहित कई गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है। दिन में कई बार और रात में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है。 यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोशबिजली की कमी और गर्मी...