बिजनौर, अक्टूबर 1 -- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर गुरुवार को शहर कोतवाली के गांव जलालपुर काजी पहुंचे। उन्होंने मृतक दंपति के बच्चों और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने करीब आधा घंटा तक बच्चों और परिजनों से घटना के संबंध में बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। गौरतलब हो कि शहर कोतवाली के गांव जलालपुर काजी में निवासी देशराज व उसकी पत्नी सुषमा 14 सितंबर को सुबह नौ बजे खेत पर काम करने गए थे। 15 सितंबर को पत्नी सुषमा का शव गंगा में और देशराज का शव करीब एक किमी दूर पेड़ से लटका मिला था। देशराज ने पत्नी की सलवार पहनी हुई थी。

मृतक दंपति के परिवार से मुलाकात गुरुवार को नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जलालपुर काजी पहुंचे और मृत दंपति के बच्चों और परिजनों को ढांढस बंधाया।...