जलालपुर पनवारा विद्यालय से टीडीडीपीटी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
कन्नौज, अगस्त 3 -- कन्नौज, संवाददाता। शासन के निर्देश पर जिले में टीडीडीपीटी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सोमवार को प्राथमिक विद्यालय जलालपुर पनवारा से किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहित दुबे ने फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान 5 से 6 वर्ष तथा 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाकर उन्हें विभिन्न संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा ने बताया कि यह विशेष टीकाकरण अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत छूटे हुए सभी पात्र बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें सुरक्षा चक्र से आच्छादित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: स्कूल मदरसों में लगेंगे टिटनेस डिप्थीरिया के टीके... देखें क्या व्यवस्था कार्यक्रम में एएनएम अमिता कटियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.