कानपुर, मई 18 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांव में सार्वजनिक शौचालय बनवाए गए थे। इस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में शौचालय खंडहर होते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- 67 गांवों में अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालयों को पूर्ण करने के निर्देश शौचालयों की बदहाल स्थिति सरवनखेड़ा ब्लॉक के जलालपुर नागिन गांव में शौचालय की हालत खुद ब खुद कहानी बयां कर रही है। सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में चार पांच साल पहले बनाए गए शौचालयों में पानी और देखरेख के सही से इंतजाम नहीं होने पर इनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। कहीं-कहीं बस्ती से दूर बन जाने के कारण लोग वहां नहीं जाते हैं और ज्यादातर सामुदायिक शौचालय में ताला लगा रहता है। देखरेख के अभाव में ये शौचालय खंडहर हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- सुलभ शौचालय एक साल से बंद रा...