छपरा, मार्च 30 -- 2 जलालपुर गांधी आश्रम में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित छात्राओं के साथ गणमान्य लोग। जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के गांधी आश्रम जलालपुर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में नंदनी कुमारी, खुशबू कुमारी, सुरभि कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशबू सिंह, खुशी कुमारी, आभा कुमारी सहित अन्य छात्राओं को मेडल पहना कर अतिथियों ने सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान से किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को भी अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।आश्रम के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह अधिवक्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आचार्य पंडित मधुसूदन दुबे, कांग्रेस ने...