शामली, मार्च 13 -- आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर के निकट गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव जलालपुर के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष आदर्श मंडी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.