सीवान, जनवरी 6 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के जलालपुर की बेटी ने देश के लिए गोल्ड जीतकर क्षेत्र ही नहीं, राज्य ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। जलालपुर तिवारी टोला निवासी राजेश कुमार तिवारी व वीणा देवी की बेटी रिया तिवारी ने पटना में आयोजित दक्षिण एशियाई बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन से टीम ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता। 24 से 29 दिसंबर तक चलने वाले चैंपियनशिप में भारत के अतिरिक्त नेपाल, भूटान एवं श्रीलंका की टीमें शामिल थीं। नेपाल और भूटान को हराने के बाद फाइनल में भारत की भिड़ंत श्रीलंका से हुई। भारत ने श्रीलंका को 35-13, 35-13 से हराकर गोल्ड देश के नाम कर लिया। रिया तिवारी के पिता राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हमारा पूरा परिवार छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में रहता है। हम यहां कपड़ा का व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.