अंबेडकर नगर, अप्रैल 12 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील में अब उड़नखटोले की लैंडिंग के लिए हर बार की अस्थाई कवायद खत्म होने जा रही है। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने तहसील जलालपुर क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों में स्थाई हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे न सिर्फ व्यवस्थाएं आसान होंगी, बल्कि समय और धन दोनों की बचत भी होगी। शासन के निर्देश पर जलालपुर ब्लॉक के कटघर मूसा और भियांव ब्लॉक के रत्ना पलया गांव में हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। एसडीएम जलालपुर राहुल गुप्त और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की संयुक्त टीम ने स्थलों का निरीक्षण कर अंतिम रूप दिया है। अधिशासी अभियंता अमितेश यादव के मुताबिक, जिले के सभी ब्लॉकों में स्थायी हेलीपैड बनाने की योजना पर काम चल रहा है। जलालपुर तहसील में रत्ना पलया व कटघर मूसा ...