छपरा, मई 7 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। जलालपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर कई विभागों के कार्यालयों को अलग अलग स्थानों पर शिफ्ट किए जाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि बिना कार्यालयों के दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए बना भवन का निर्माण नहीं हो सकता है। मनरेगा कार्यालय एवं कौशल विकास केंद्र को ई किसान भवन के कार्यालय में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सीडीपीओ कार्यालय को प्रतिनिधि भवन में शिफ्ट किया जाना है। वहीं बीससूत्री कार्यालय तथा बिजली विभाग के कार्यालय तथा होमगार्ड के लिए बनाए गए आवास को भी शिफ्ट करने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। मालूम हो कि बिजली विभाग, मनरेगा कार्यालय, कौशल विकास केंद्र, बीस सूत्री कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय सभी एक ही जगह है। जहां प्...