पूर्णिया, मार्च 13 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। यह परीक्षा 12 मार्च से 18 मार्च 2026 तक संचालित होगी। शुक्रवार को अवकाश रहने के कारण परीक्षा 14 मार्च को फिर से आयोजित की जाएगी। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा संचालन के लिए अन्य स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को वीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। ई-शिक्षा कोष से प्राप्त प्रश्नपत्रों को श्यामपट्ट पर लिखकर विद्यार्थियों को दिया गया। पहली पाली में कक्षा 6 से 8 तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई, जबकि दूसरी पाली में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की हिंदी व उर्दू की परीक्षा आयोजित हुई। मध्य विद्यालय चक के प्रधानाध्यापक मुजाहिद आलम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नियमानुसार संपन्न ह...