पूर्णिया, फरवरी 25 -- जलालगढ़ एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वरीय डॉ. तनवीर हैदर के द्वारा बैठक में स्वास्थ्य संबंधी कई विषयों पर एवं बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तनवीर हैदर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर जो भी उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। सभी की समीक्षा की गई। उप स्वास्थ्य केंद्र में जो भी कमियां पाई गई उसे एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का आदेश दिया गया। आदेश का पालन नहीं करने पर उसे क्षेत्र के एएनएम पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आरसीएच, टेली मेडिसीन, ओपीडी पर विस्तार से चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.