जौनपुर, मार्च 6 -- जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जलालगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से वाराणसी लखनऊ सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू होने से क्षेत्रीय जनता में हर्ष है।क्षेत्र के हजारों लोगों और रेलवे विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में संसदीय क्षेत्र मछलीशर की सांसद प्रिया सरोज और केराकत के विधायक तूफानी सरोज ने ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।स्टेशन मास्टर मधुकर आनंद ने बताया कि पहले दिन 46 टिकट 5570 रूपये का बीका है।यह ट्रेन क्षेत्र की जनता की मांग पर सांसद के प्रयास से रुकना शुरू हुई है जो जलालगंज रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर पहुंचेगी और एक मिनट रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना होगी।इसी तरह शाम को 9 बजकर 26 मिनट पर पहुंचेगी और एक मिनट रुकने के बाद वाराणसी के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.