जौनपुर, अप्रैल 12 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर केराकत मार्ग स्थित जलालगंज रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 30सी पर मरम्मत कार्य करने के लिए शुक्रवार रात ग्यारह बजे से बंद कर दिया गया। जिसकी वजह से आवागमन करने वालों को वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करना पड़ा। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। रेलवे विभाग के कर्मचारी रात को क्रासिंग बंद कर मरम्मत कार्य करना शुरू किया जो शनिवार 12 बजे दोपहर तक चलता रहा। आरओबी कार्य के चलते पहले से ही भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। छोटे वाहन ही इस मार्ग से आवागमन कर रहे थे जिन्हें वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.