ललितपुर, अक्टूबर 4 -- ललितपुर। जल जीवन मिशन के तहत बनकर तैयार पाइप पेयजल योजनाओं से मिलने वाले शुद्ध जल के सदुपयोग के लिए गांव-गांव जलार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ी अहम जानकारियां भी दी जा रही हैं। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारी ग्रामीणजनों को पानी की महत्ता समझा रहे और उसकी बर्बादी रोकने के लिए उन्हें जागरुक कर रहे हैं। पानी भरने के बाद नल की टोंटी को अनिवार्य रूप से बंद रखने और सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट की सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए कहा जा रहा है। पाइपलाइन याफिर नल में किसी भी प्रकार का लीकेज दिखाई देने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया, जिससे समय पर उसका निराकरण किया जा सके। यह भी पढ़ें- Orai News: रोस्टर के अनुसार होगी पानी की सप्लाई, करें सद...