सोनभद्र, अगस्त 10 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के शिवालयों में दूसरे सोमवार को भी जलाभिषेक को भारी भीड़ भक्तों की सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गयी। अनपरा शिवमंदिर,मां दुराशनी देवी मंदिर,आदर्श नगर औड़ी शिव मंदिर ,ककरी शिवमंदिर,रेनुसागर शिवमंदिर पर मुख्य रूप से भक्त दूध,धतूरा,बेल पत्र के साथ कतार बद्ध दिखे। इससे पूर्व रविवार सुबह से ही बाबाधाम और काशीविश्वनाथ मंदिर के लिए कांवड़ियों के जत्थे काशीमोड् और खड़िया से बोलबम के जयकारों संग रवाना हुए। शक्तिनगर संवाददातानुसार दूसरे सोमवार को शिव भक्तों ने शिवालियों पर जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। शक्तिनगर स्थित शक्तेश्वर महादेव मंदिर, बीना क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर कोहरौलिया , सीएचपी शिव मंदिर के साथ बीना आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का हुजूम जलाभिषेक को उमड़ पड़ा। यह भी प...