जलाभिषेक को झिंगुरदाह मंदिर रवाना हुए कांवरिए
सोनभद्र, अगस्त 16 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद । श्रावण के तीसरे सोमवार को कहरौलिया के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक से पूर्व हजारों कांवरियों के जत्थे झिंगुरदाह हनुमान मंदिर को रवाना हुए। कांवर लेकर बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे लगाते केसरियां वेष भूषा में महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी लगभग दस किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर पहुंचना शुरू हो गये है। वहां रात भर हवन, पूजन, कीर्तन के साथ भक्तिमय वातारण में रहने के बाद सोमवार तड़के यह विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक कर अपनी सुख समृद्धि की कामना करेंगे। नवयुवक कांवरिया संघ कोहरौलिया के तत्वाधान में निकले कांवरियों के जत्थे दोपहर से ही मुख्य हाइवे से होकर हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: तीसरी सोमवारी के लिए गंगाजल लेने सिमरिया धाम निकले कांवरिये समिति के अध्यक्ष राम सजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.