प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- अधिमास की सप्तमी को रविवार होने के कारण शिव भक्तों की भारी भीड़ बाबा हौदेश्वरनाथ धाम पर उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर पहुंचने लगी। श्रद्धालु हर हर गंगे के जयकारे संग गंगा की धारा में डुबकी लगाने लगे। गंगा की धारा में डुबकी लगाने, गंगा मैया का पूजन अर्चन करने के बाद श्रद्धालु बाबा हौदेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंचे। विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भगवान शिव को रोट चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में रही। सुबह से शुरू हुआ हलवा-पूड़ी से रोट चढ़ाने का क्रम देर शाम तक चलता रहा। मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान शिव की संध्या आरती पूजन में भी शिव भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...