जलाभिषेक के लिए उमड़ रहा कांवड़ियों का रेला
अमरोहा, अगस्त 9 -- अमरोहा। सावन के दूसरे सोमवार के चलते जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का रेला मंजिल की ओर उमड़ रहा है। हरिद्वार, ब्रजघाट गंगा धाम पर जल और कांवड़ लेने के लिए अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बरेली समेत आसपास के इलाकों के शिव भक्त भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। नेशनल हाईवे की दोनों लेनों पर कांवड़ियों के जत्थे गुजर रहे हैं। भारी संख्या में शिव भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे है। साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। 10 अगस्त को सावन माह का दूसरा सोमवार है। सोमवार को भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए अमरोहा के ब्रजघाट में कांवड़ियों का रेला उमड़ रहा है। नेशनल हाईवे-9 की पर कांवड़िए गुजर रहे हैं। आज दोपहर 12 बजे से तीन दिन के लिए नेशनल हाईवे पर जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.