मधेपुरा, फरवरी 16 -- आलमनगर । महाशिवरात्रि पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने आलमनगर स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवमंदिर सहित खुरहान के द्वारिकानाथ शिवमंदिर, लुटेश्वरनाथ शिवमंदिर व माता डाकिनी मंदिर, लदमा शिवमंदिर, सोनवर्षा में 11 रुप वाली शिवमंदिर, बड़गांव शिवमंदिर, लौका शिवमंदिर सहित विभिन्न शिवालय और देवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महादेवपुर घाट और अगुवानी घाट से गंगाजल भरकर महादेव का जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि को लेकर जगह-जगह कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। रात में आलमनगर, खुरहान आदि जगहों पर महादेव की भव्य बारात निकाली गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.