वाराणसी, फरवरी 16 -- रामनगर। बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार को जलाभिषेक करने जा रहे 37 शिवसैनिकों को रामनगर पुलिस ने चौक से हिरासत में ले लिया। कानून-व्यवस्था के लिए जारी निषेधाज्ञा का पालन न करने पर सभी का चालान किया गया। दोपहर बाद उन्हें निजी मुचलके पर थाने से ही रिहा कर दिया गया। हर वर्ष शिवरात्रि के दिन शिवसेना कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक का प्रयास करते हैं। इस साल भी शिवसैनिक जलाभिषेक के लिए निकले। केसरिया झंडा लहराते शास्त्री चौक से होते रामनगर चौराहे पर जाकर बैठ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...