मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने नल जल की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू करने एवं जरूरतमंदों तक फायदा पहुंचाने के लिए सख्त रूख अपनाया है। अधिकारियों से लेकर ठेकेदारों तक नकेल कसने की तैयारी की गई है। सरकार के स्तर पर प्रमंडलवार समीक्षा के बाद मुजफ्फरपुर प्रमंडल के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। उसके तहत जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों की ऑनस्पॉट जांच होगी और इसके लिए मौके पर मुख्यालय से टीम आएगी। विभाग की ओर से संबंधितों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंता से लेकर एसडीओ व कनीय अभियंताओं तक की कार्य प्रणाली की मॉनिटरिंग शुरू हो गई है। मुख्य अभियंता व कार्यपालक अभियंता को कहा गया है कि महीने में अपने अधीनस्थ योजनाओं का चार बार निरीक्षण कर जमीनी हकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.