जलापूर्ति सामान्य बनाए रखने को लगाए जा रहे फ्लोटिंग पंप
प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज। प्रचंड गर्मी में हजारों परिवारों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जलकल विभाग ने यमुना में फ्लोटिंग पंप लगाने का काम शुरू कर दिया है। करेलाबाग में यमुना का पानी इनटेक वेल के नीचे जाता देखने के बाद जलकल प्रबंधन ने बुधवार से फ्लोटिंग पंप लगाना शुरू किया। जलकल के सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि चार फ्लोटिंग पंप इनटेक वेल को पानी देंगे, ताकि खुसरोबाग से जुड़े मोहल्लों में पानी का संकट न हो। पिछले साल पंपों के लगाने में विलंब के चलते एक तिहाई शहर में पेयजल संकट हो गया था। इनटेक वेल में कम पानी मिलने की वजह से सुबह-शाम आधा-आधा घंटा जलापूर्ति का समय घटाया गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत, करोल बाग समेत इनके नाम; कब तक राहत?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.