सीवान, अप्रैल 27 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति समय पर नहीं होने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। कभी पानी देर से आता है तो कभी बिल्कुल नहीं आता, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत होती है। सुबह के समय पानी नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई परिवारों को पानी स्टोर करके रखना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने जल विभाग से नियमित समय पर पानी देने की मांग की है। अधिकारियों ने समस्या सुधारने का आश्वासन दिया है, लेकिन स्थिति में अभी तक कोई खास बदलाव नहीं आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...