जलापूर्ति शुरू न होने पर डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर को लगाई फटकार
कानपुर, जून 10 -- कानपुर। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत बौढ़नपुर-चौधरीपुर में निर्मित ओवरहेड पानी की टंकी का निरीक्षण किया। जलापूर्ति का ट्रायल भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके बावजूद ग्रामीणों को अब तक नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही कार्यदायी संस्था वीटीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज द्विवेदी से दूरभाष पर बात कर फटकार लगाई और जलापूर्ति तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि लगभग 3.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित परियोजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। परिसर में सोलर प्लांट और जेनरेटर की व्यवस्था भी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के काम में सुस्ती पर जताई नाराजगी डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने और ट्रायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.