गुमला, मई 14 -- गुमला प्रतिनिधि । नगर परिषद क्षेत्र के बाजार टांड़ में विश्व बैंक प्रायोजित महत्वपूर्ण जलापूर्ति योजना अतिक्रमण के कारण अधर में लटक गई है। योजना के तहत यहां आधुनिक पानी टंकी का निर्माण होना है, लेकिन जमीन पर अवैध कब्जा होने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने स्थल का निरीक्षण कर दुकानदारों को समझाने और अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया था,लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी।इस मुद्दे को लेकर हुई बैठक में वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के सुस्त रवैये पर नाराजगी जताई। पार्षद अनिल यादव ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 17 मई तक हर हाल में स्थल को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय तक कार्रवाई नहीं होन...