सीवान, मार्च 9 -- सीवान। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की जलापूर्ति योजनाओं पर स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन को लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई है। अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव नित्यानंद प्रसाद ने सभी संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि कई योजनाओं में अब भी परंपरागत मीटर संचालित हैं, जो लापरवाही का संकेत है। स्मार्ट मीटर नहीं लगने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...