धनबाद, अप्रैल 26 -- उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने शनिवार को पेयजल व स्वच्छता विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, सिंगल विलेज स्कीम, मल्टी विलेज स्कीम व जल सेवा की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं में अपेक्षित तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने अगले महीने 10 गांवों का चयन कर उन्हें मॉडल गांव बनाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य की प्रगति हो तेज: डीएम गांवों में श्रमदान करके सफाई अभियान चलाने, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की...