धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद। धनबाद सांसद ढुलू महतो ने जिले में चल रही जलापूर्ति योजनाओं को लेकर डीसी को पत्र लिखा है। सांसद ने लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों से धनबाद में जलापूर्ति की कई योजनाएं चल रही हैं लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या सामने आने लगी है। इसे देखते हुए जिले में चल रही सभी जलापूर्ति योजनाए की समीक्षा जरूरी है। इसके लिए डीसी से बैठक बुलाने की मांग सांसद ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...