महोबा, मार्च 21 -- खन्ना, संवाददाता। गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछने के बाद भी नियमित आपूर्ति न होने से लोगों को पानी के लिए परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए दो किमी की दूरी तय करने को मजबूर हो रहे है। लोगों ने समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है। इन दिनों 15 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछने के बाद जल संस्थान कीआपूर्ति ठप्प कर दी गई थी। लोगों को पाइप लाइन बिछने के बाद बेहतर आपूर्ति की उम्मीद थी मगर नियमित आपूर्ति न होने के कारण लोग परेशान है। इन दिनों लोग दो किमी दूरी तय कर पानी की जुगत भिड़ाने को मजबूर हो रहे है। गांव के राम मिलन, राघवेंद्र सिंह, रवि सिंह, सुरेंद्र यादव आदि का कहना है कि पिछले कई...