नोएडा, फरवरी 3 -- ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-3 में बने जनता फ्लैट में मंगलवार सुबह भी सोसाइटी में पानी की आपूर्ति समय से नहीं हुई। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरोप है कि लगातार प्राधिकरण से इसकी शिकायत की जा रही है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। सोसाइटी में रहने वाले शैलेंद्र ने बताया कि परिसर में करीब 600 परिवार रहते हैं। इन्हें हर दूसरे दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा । सोसाइटी में प्राधिकरण के द्वारा सुबह के समय जलापूर्ति ठीक से नहीं की जाती है, इसकी वजह से लोगों को दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी रोजमर्रा के कार्य करने में आ रही है। खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं होता। साथ ही, बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में भी देरी हो जाती है, जिसको लेकर लगातार लोग प्राधिकरण से शिकायत भी करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.