धनबाद, मई 26 -- झरिया में पांच दिनों से ठप जलापूर्ति और भीषण गर्मी से त्रस्त जनता की समस्याओं को लेकर सोमवार को देशबंधु सिनेमा हॉल में स्थानीय व्यवसायियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जीटा के महासचिव राजीव शर्मा ने की। वक्ताओं ने कहा कि प्रचंड गर्मी में पानी न मिलने से झरिया की लाखों की आबादी त्राहिमाम कर रही है। शाम तक जलापूर्ति बहाल होने का आश्वासन मिला था, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं होने से अब लोगों का सब्र टूट चुका है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि मंगलवार तक जलापूर्ति सामान्य नहीं होती है, तो बुधवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- झरिया में पांच दिनों से जल संकट, पत्तलों में खाना खाने को मजबूर लोग इस आंदोलन की शुरुआत बुधवार को जल सत्याग्रह के साथ होगी। मौके पर उपेंद्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, अमित...