गोपालगंज, अप्रैल 10 -- बरौली, एक संवाददाता। नल जल योजना से 25 में से 20 वार्डों में जलापूर्ति नहीं होने से नगरवासी रोज करीब डेढ़ लाख रुपए की कीमत का पानी खरीदकर पी रहे हैं। पानी बेचने का कारोबार बढ़ रहा है। जार का पानी वास्तव में मशीन से फिल्टर किया हुआ है या चापाकल से भरकर लाया गया है, इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं होता। अधिकांश जार या कंटेनर पर किसी प्रकार की जानकारी भी दर्ज नहीं रहती है। नगर के कुछ ही होटलों में आरओ लगा है। जबकि चाय, मिठाई व अन्य दुकानों के अलावा सरकारी व निजी कार्यालय, बैंक, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और शो-रूम में भी जार का पानी ही उपयोग होता है। 20 लीटर पानी भरे एक जार की कीमत 20 रुपए है। कारोबारियों के अनुसार नगर क्षेत्र में करीब 9550 घर हैं। जिनमें 55 हजार से अधिक लोग रहते हैं। इनमें से करीब साढ़े छह हजार परिवार रोज जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.