जलापूर्ति के लिए 23 टैंकर लेकिन ज्यादातर खराब
गंगापार, जून 8 -- मांडा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ी गांवों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों की प्यास बुझाने के लिए ब्लॉक के अधिकारियों की नजर में 23 ग्राम प्रधानों के पास टैंकर उपलब्ध हैं। ग्राम प्रधानों के पास उपलब्ध टैंकर से प्रभावित गांवों में सुबह शाम पेयजल की आपूर्ति शुरू करने का ब्लॉक के अधिकारियों का आदेश ज्यादातर टैंकर खराब होने के कारण बेअसर है। मांडा दक्षिणी पहाड़ी डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के ज्यादातर गांवों में हर साल गर्मी में पेयजल संकट शुरू हो जाता है। बेरी, सोनबरसा, पूरा पांडेय, घोरहई, मंगरौल आदि तमाम गांवों से पेयजल संकट और बेलन नदी से लाकर प्यास बुझाने की ग्रामीणों की शिकायत और मदद की गुहार के बाद मांडा ब्लॉक के सभागार में एडीओ पंचायत अरुण कुमार यादव ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों संग पेयजल को लेकर एक बैठक की। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.