लातेहार, मार्च 30 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां लोग पीने के पानी के लिए झरनों और चुंआड़ी पर निर्भर रहते हैं। प्रखंड के ऐसे ही समस्याओं के निदान के लिए वर्ष 2018-19 में प्रखंड के शहरी क्षेत्र और प्रखंड अंतर्गत आने वाले 38 गांव को ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया था। इस योजना में लगभग 44 करोड़ की लागत से महुआडांड़ प्रखंड के 7 पंचायत के हजारों घरों में जलापूर्ति का उद्देश्य था। जिसके लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग लातेहार के द्वारा प्रखंड में घर-घर तक पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगा दी गई है। पानी सप्लाई प्लांट व जलमीनारों को चलाने के लिए ऑपरेटरों को भी बहाल कर दिया गया है। जिन्हें उनके कार्य के लिए प्रतिमाह उनका कार्य भुगतान भी मिल रहा है। घर-घर तक जलापू...