गिरडीह, जून 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल बनियाडीह क्षेत्र में दो सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। जोकटियाबाद चानक में लगे मोटर पंप में खराबी आने के कारण जलापूर्ति बंद है। इससे बनियाडीह व आसपास गांव की लगभग 4 हजार आबादी दो सप्ताह से पानी ढ़ोते-ढ़ोते बेदम है। सीसीएल के वर्कशॉप के कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार मोटर पंप को दुरुस्त कर लिया गया है। मंगलवार से क्षेत्र में जलापूर्ति शुरु होने की पूरी उम्मीद है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मोटर पंप को जोकटियाबाद चानक में लगाया जाएगा। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मंगलवार से क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...