मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य के विजय की प्रतीक होलिका का दहन मंगलवार भोर में कर दिया गया। जिलेभर में लगभग 2400 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। नगर से लेकर गांव में होलिका जलाने के बाद ढोल और मजीरे की थाप पर होली, फाग का गायन किया गया। सर..र..र ..के बोल चहुंओर गूजंने लगे। होलिका दहन के बाद एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने में लोग जुट गए। वहीं, होली की बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। हालांकि, मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक काल के कारण रंगों की होली बुधवार को खोली जाएगी। इससे पहले गांव और मोहल्ल के बच्चों ने परंपरा के अनुसार कहीं बसंत पंचती तो कहीं रंभरी एकादशी पर होलिका गाड़ा गया। इसके बाद से प्रतिदिन झाड़-झंखाड़, पेड़ की डालियां, उपली आदि से होलिका का बढ़ाया गया था। साथ ही भक्त प्रहलाद एवं होलिका (प्रहलाद...