दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा एवं सहायक नदियों की स्वच्छता, संरक्षण तथा जल संसाधनों के सतत प्रबंधन के उद्देश्य से जिला गंगा समिति के तत्वावधान में सोमवार को समाहरणालय परिसर में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। जल अर्पण तथा गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण से संबंधित पोस्टर का विमोचन कर डीएम कौशल कुमार ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि गंगा और अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गंगा भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और इसकी निर्मलता एवं अविरलता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में जल संरक्षण वैश्विक चुनौती बन चुका है। बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण ...