आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जलस्तर घटन के साथ सहबदिया, बरामदपुर और देवारा खास राजा गांव में घाघरा नदी उपजाऊ जमीन को लील रही है। बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर है, जबकि डिघिया गेज पर 12 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है। देवारा खास राजा गांव के सामने हाजीपुर-गोला पुल के पूर्व तरफ नदी कटान कर रही है। गांव के परमानंद, प्रमोद और इंद्रावती ने बताया कि पिछले दिनों की अपेक्षा कटान धीमी हुई है, लेकिन नदी अब भी खेत काट रही है। राजेंद्र,योगेंद्र, गिरिजा, शिवनाथ, विजय, इंद्रकेश और छांगुर समेत कई किसानों की जमीन नदी में समा रही है। सहबदिया में भी कटान का सिलसिला जारी है। जगदीश, रमापति, रामदास, विनोद पटेल, दशरथ, सुभाष, पारस, अमेरिका, राजकुमारी, लहसु, पुनर्वास और अयोध्या समेत कई किसानों की जमीन कटान की जद में है। किसान...