बदायूं, जुलाई 12 -- बदायूं। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। जलस्तर में वृद्धि के बाद तीन तहसील के 36 गांवों को बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। उसहैत इलाके में डूब क्षेत्र में बसे गांव बाढ़ के पास से घिर गये हैं। अब जलस्तर बढ़ा तो गांवों मं अंदर पानी पहुंच जायेगा। बिजनौर, हरिद्वार, नरौरा से लगातार गंगा नदी में बढ़ाकर पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते गंगा नदी में उफान आ गया है। शनिवार के लिये कछला पर लिये गये मीटरगेज के अनुसार शुक्रवार की अपेक्षा 49 सेमी की जलवृद्धि हुयी है। इसके बाद से बाढ़ जैसे हालत बनते जा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी गांव के अंदर पानी नहीं भरा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा के जलस्तर में इजाफा, बढ़ा खतरा सहसवान के खागी नगला, भमरौलिया एवं उसहैत के जटा, प्रेमी नगला, कोनिका नगला आदि गांव बाढ़ के प...